सरकार ने कबाड़ बेचकर कमाए चंद्रयान मिशन से ज्यादा पैसे, स्वच्छता अभियान के दौरान जुटाए 800 करोड़

सरकार ने कबाड़ बेचकर कमाए चंद्रयान मिशन से ज्यादा पैसे, स्वच्छता अभियान के दौरान जुटाए 800 करोड़

केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के कबाड़ को बेचकर 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह चंद्रयान-3 मिशन पर खर्च की गई राशि से अधिक है। चंद्रयान मिशन-3 का बजट करीब 615 करोड़ रुपये था।

केंद्र का यह स्वच्छता अभियान दो से 31 अक्टूबर तक चलाया गया। यह 2021 में इस पहल की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे बड़ा अभियान था, जिसमें रिकार्ड 232 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली हुआ।