दिल्ली में बनेगी देश की सबसे आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी, तोड़ा जाएगा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

दिल्ली में बनेगी देश की सबसे आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी, तोड़ा जाएगा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खेलों के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार अब जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की जगह एक आधुनिक “स्पोर्ट्स सिटी” बनाने की योजना पर काम कर रही है। खेल मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, यह नई परियोजना 102 एकड़ के विशाल क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जो देश की सबसे बड़ी और आधुनिक खेल सुविधाओं में से एक होगी।